बुलंदशहर
बुलंदशहर महाराजा अग्रसेन मंडल के बूथ संख्या 263 पर मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में *भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास चौहान* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता के विचारों को याद किया। इस अवसर पर पंकज चौधरी सहित सात अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

जयंती कार्यक्रम के बाद जिलाध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए और उनकी देखभाल करने का प्रण लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।












