गैंगस्टर एक्ट में बुलंदशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.4 करोड़ की संपत्ति कुर्क

बुलंदशहर

बुलंदशहर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराधियों की लगभग 7.4 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई खुर्जा नगर थाना पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में की।

 

पुलिस के अनुसार, थाना जहांगीरपुर में मु.अ.सं. 36/26 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित राहुल शर्मा, अभिलाष शर्मा और सचिन शर्मा पुत्रगण नरेन्द्र शर्मा, निवासी ग्रिशम विहार कॉलोनी, खेरली हाफिजपुर, थाना दनकौर, गौतमबुद्ध नगर के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

 

जांच में सामने आया कि तीनों आरोपियों ने अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को अपनी पत्नियों के नाम खरीद रखा था। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत पुलिस ने उनकी बेनामी संपत्ति को चिन्हित कर कुर्क किया। कुर्क की गई संपत्ति में 3 मंजिला 3 आवासीय मकान, 3 आवासीय प्लॉट और 1 व्यावसायिक दुकान शामिल हैं।

 

कुर्की की कार्रवाई के दौरान खुर्जा नगर थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति को किसी भी नाम पर छिपाया जाए, उसे कानून के दायरे में लाकर जब्त किया जाएगा।

 

इस कार्रवाई से क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.