बलिया
बलिया जनपद बलिया के जिला जज अनिल कुमार झा, डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने मंगलवार को संयुक्त रूप से मऊ जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद बलिया के जिला जज अनिल कुमार झा, डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने मंगलवार को संयुक्त रूप से मऊ जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी सीजेएम नवनीत कश्यप और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा, बैरकों की स्थिति, बलिया के बंदियों के हालात, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, जलापूर्ति और बिजली व्यवस्था का गहन जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और शिकायतों की जानकारी ली। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने दवाइयों की उपलब्धता और उपचार व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य: कारागार में सुरक्षा, अनुशासन और स्वच्छता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराना रहा।
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने मऊ जेल अधीक्षक आनंद कुमार शुक्ला को व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि बंदियों को बेहतर और नियमानुसार सुविधाएं मिल सकें।
बुलंदशहर: NH-34 पर दो ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, 2 की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायलhttps://t.co/STxKjG54U1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026












