सिद्धार्थनगर:धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप: AIMIM ने नाज़िया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की जिला इकाई ने सोमवार, 29 जून को जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की जिला इकाई ने सोमवार, 29 जून को जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल पर नाज़िया इलाही खान द्वारा पैगम्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद , उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा , पवित्र कुरआन और हदीस के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक और भ्रामक टिप्पणियां करने के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

साक्षात्कार और सोशल मीडिया वीडियो पर जताया विरोध

ज्ञापन सौंपने के बाद AIMIM के जिला अध्यक्ष निशात अली ने कहा कि यह एक बेहद संवेदनशील और गंभीर विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘india.com’ नाम के यूट्यूब चैनल पर प्रसारित एक साक्षात्कार और अन्य सोशल मीडिया वीडियो में नाज़िया इलाही खान द्वारा इस्लामी मान्यताओं तथा मुस्लिम समुदाय के संबंध में कथित रूप से अपमानजनक बातें कही गई हैं, जिसके विरोध में देश के विभिन्न स्थानों पर पहले ही प्राथमिकी दर्ज होने की खबरें आ चुकी हैं।

उन्होंने आगे कहा कि विभिन्न माध्यमों से पवित्र कुरआन शरीफ और हदीस की शिक्षाओं की गलत व्याख्या कर समाज में वैमनस्य और उत्तेजना फैलाने वाले विचारों का प्रसार किया जा रहा है। ऐसी सामग्रियों से न केवल मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि इससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की भी गंभीर आशंका बनी हुई है।

संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने महामहिम राष्ट्रपति से गुहार लगाते हुए कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म, आस्था और धार्मिक ग्रंथों के सम्मान का अधिकार देता है। किसी भी धर्म के पूजनीय व्यक्तित्वों के खिलाफ इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियां लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के पूरी तरह विपरीत हैं।

AIMIM ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर सक्षम जांच एजेंसियों द्वारा एक उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, आरोपी नाज़िया इलाही खान के विरुद्ध प्रचलित कानूनी प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी किसी भी धर्म, पैगम्बर या समुदाय के खिलाफ ऐसी नफरत फैलाने वाली गतिविधियों को अंजाम न दे सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान प्रमुख रूप से हिदायतुल्लाह शम्सी, मेराज चौधरी, नईम अख्तर अंसारी, रिजवान जफ़रुल्लाह, अब्दुल अहद खान, अताउल्लाह चौधरी, एहसान खान, मक़बूल खान, मेराज अहमद, मोहम्मद शाहनवाज, अब्दुल सलाम, शम्स तबरेज, इजहार उल हक़ खान, अब्दुल रहमान, शमसुद्दीन अंसारी, आतिफ खान, मोहम्मद इब्राहिम और सेराज अहमद खान सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.