बकाया बिल पर महराजगंज बिजली विभाग का बड़ा एक्शन: 33 व्यावसायिक कनेक्शन कटे, 2.32 लाख की वसूली

महराजगंज

महराजगंज जनपद के चेहरी विद्युत उपकेंद्र के तहत सोमवार को बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बकाएदारों के खिलाफ शिकंजा कसा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चेहरी विद्युत उपकेंद्र के तहत सोमवार को बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बकाएदारों के खिलाफ शिकंजा कसा है। लंबे समय से व्यावसायिक बिल जमा न करने वाले 33 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इस सख्त कार्रवाई के बाद विभाग ने मौके पर ही 2.32 लाख रुपये की बकाया धनराशि भी वसूल की।

तीनों फीडरों पर चला सघन जांच अभियान
विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता वाई.पी. सिंह के दिशा-निर्देश पर और अवर अभियंता शंभू नाथ चौधरी के कुशल नेतृत्व में टीम ने चेहरी उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी तीनों फीडरों पर एक साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य रूप से कमर्शियल (व्यावसायिक) बकाएदारों के कनेक्शनों और उनके बकाए की समीक्षा की गई।

कनेक्शन कटते ही बकाएदारों में हड़कंप, 20 ने मौके पर जमा किया बिल

जांच प्रक्रिया के दौरान बिजली बिल जमा न करने पर कुल 33 व्यावसायिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति तत्काल प्रभाव से विच्छेदित (काट) कर दी गई। विभाग के इस कड़े रुख को देख बकाएदारों में हड़कंप मच गया, जिसके चलते करीब 20 उपभोक्ताओं ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए मौके पर ही 2.32 लाख रुपये का बकाया बिल जमा कराया।

बिल जमा न करने वालों पर दर्ज होगी FIR

अवर अभियंता शंभू नाथ चौधरी ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं और उन्होंने अब तक बकाया राशि जमा नहीं की है, उनके खिलाफ विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराने सहित अन्य सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बड़े डिस्कनेक्शन अभियान के बाद टीम ने छोटे व्यावसायिक उपभोक्ताओं से भी संपर्क साधा और उनके बिलों को नियमित (अपडेट) कराया।

समय पर भुगतान करने की अपील और चेतावनी

अवर अभियंता ने क्षेत्र के सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा या कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए अपने बिजली बिलों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि बिल जमा न करने वाले और अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह का कठोर अभियान जारी रहेगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.