बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद में ‘शिवा ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद में ‘शिवा ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र 67 अनूपशहर के समाजसेवी शिवा विजय मुख्य अतिथि के रूप में अपने सामाजिक साथियों सहित सम्मिलित हुए।
शिवा विजय ने विधिवत रूप से फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया और संचालक को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि जहांगीराबाद जैसे व्यावसायिक नगर में एक नया आभूषण प्रतिष्ठान खुलना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण आभूषण भी उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर समारोह में उपस्थित सभी सम्मानित सामाजिक साथियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों से शिवा विजय ने आत्मीय भेंट की। व्यापारिक उन्नति, सामाजिक सहयोग और क्षेत्रीय विकास जैसे विषयों पर उनसे सार्थक संवाद भी हुआ।
शिवा विजय ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ‘शिवा ज्वेलर्स’ निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे तथा अपनी ईमानदारी और उत्कृष्ट सेवा से क्षेत्रवासियों का विश्वास एवं स्नेह अर्जित करता रहे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह प्रतिष्ठान जहांगीराबाद के व्यापारिक मानचित्र पर अपनी विशेष पहचान बनाएगा।
उद्घाटन समारोह में नगर के प्रमुख व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026












