सिसवा महराजगंज: कुईंया में सातवीं मोहर्रम की तैयारियां तेज, देर रात तक युवाओं ने किया लाठी खेल का अभ्यास

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा क्षेत्र के ग्रामसभा कुईंया में सातवीं मोहर्रम के जुलूस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा क्षेत्र के ग्रामसभा कुईंया में सातवीं मोहर्रम के जुलूस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। रविवार की रात गांव के युवाओं ने पारंपरिक लाठी-बनेठी खेल का देर रात 12 बजे तक जमकर अभ्यास किया। कर्बला के शहीदों की याद में निकलने वाले इस जुलूस में पारंपरिक करतब दिखाने के लिए नई पीढ़ी के नौजवानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

रविवार रात गांव के खुले मैदान में दर्जनों युवाओं ने बुजुर्गों की देखरेख में गुलाबी रंग की लाठियों के साथ वार और बचाव के दांव-पेंच सीखे। कुईंया गांव में मोहर्रम के सातवें दिन अलम के साथ निकलने वाले जुलूस का विशेष महत्व है, जिसमें युवा अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन करते हैं। इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।

अभ्यास में जुटे नौजवानों ने कहा कि वे इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए पूरी श्रद्धा, सम्मान और अनुशासन के साथ जुलूस में शामिल होंगे। मैदान में मौजूद गांव के बड़े-बुजुर्गों ने भी युवाओं का मार्गदर्शन कर उनका हौसला बढ़ाया और इस पुरानी रिवायत को जिंदा रखने के लिए उनकी सराहना की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.