मिशन शक्ति-5.0: स्याना पुलिस ने 3 घंटे में मिलाया बिछड़ा 3 साल का मासूम, परिजनों ने किया धन्यवाद

बुलंदशहर

बुलंदशहर मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत थाना स्याना पुलिस ने मानवता और तत्परता की मिसाल पेश की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत थाना स्याना पुलिस ने मानवता और तत्परता की मिसाल पेश की है। पुलिस टीम ने पैदल गश्त के दौरान मिले 3 साल के गुमशुदा बच्चे को महज 3 घंटे के अंदर खोजकर सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

थाना स्याना पुलिस को गश्त के दौरान एक लगभग 3 वर्षीय बच्चा रोता हुआ मिला। बच्चे से पूछताछ के बाद तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना स्याना पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम सक्रिय हो गई।

टीम ने अथक प्रयास कर मात्र तीन घंटे के भीतर ही बच्चे के परिजनों का पता लगाकर संपर्क किया। बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया गया। अचानक गुम हुए मासूम को सकुशल पाकर परिजनों की आंखें खुशी से भर आईं। उन्होंने थाना स्याना पुलिस का आभार जताते हुए टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

पुलिस टीम में शामिल रहे: उ0नि0 सुशांत वर्मा, म0का0 सोनम व है0का0 शेखर शर्मा।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए बुलंदशहर पुलिस लगातार काम कर रही है। इस घटना ने पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.