जलालपुर में विश्व योग दिवस पर योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का लिया संकल्प

जौनपुर

जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के छितौना में विश्व योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जलालपुर क्षेत्र के छितौना में विश्व योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार और डॉ. अंजू कन्नौजिया के निर्देशन तथा अशोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अशोक कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। योग शिक्षक सुरेन्द्र बहादुर पटेल ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार का गहन अभ्यास कराया। वक्ताओं ने नियमित योग को तनावमुक्त जीवन का मुख्य आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

इस दौरान संस्थान के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र प्रसाद, श्यामजीत यादव, अवधेश शुक्ला सहित उप-प्रधानाचार्या रीना वर्मा, पवन कुमार यादव, दीपक कन्नौजिया, शैलेन्द्र यादव, अभिनव मौर्या, नेहा, अस्मीन, शिवांगी यादव और निधि सहित समस्त स्टाफ ने सक्रिय रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी आगंतुकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.