सिद्धार्थनगर: मोहर्रम को लेकर कलेक्ट्रेट में पीस कमेटी की बैठक संपन्न, डीएम ने दिए शांति और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘पीस कमेटी’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘पीस कमेटी’ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ त्योहार से जुड़ी तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने से जानकारी साझा करते हुए बताया कि मोहर्रम त्योहार के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक कर सभी संबंधित अधिकारियों और प्रबुद्ध जनों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर

बैठक में जिलाधिकारी ने कड़े लहजे में कहा कि त्योहार के दौरान जिले में कानून-व्यवस्था और आपसी भाईचारा हर हाल में कायम रखा जाएगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि:

गश्त और सुरक्षा: संवेदनशील इलाकों और जुलूस के रास्तों पर पुलिस बल की मुस्तैदी बढ़ाई जाए और नियमित पेट्रोलिंग की जाए।

सोशल मीडिया पर निगरानी: भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर जिला प्रशासन और आईटी सेल की पैनी नजर रहेगी। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश
विभागीय समन्वय: डीएम ने नगर पालिका, नगर पंचायत और विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहार के मद्देनजर जुलूस वाले मार्गों पर साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही रास्तों में लटक रहे बिजली के तारों को समय रहते दुरुस्त करने और त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली व पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में उपस्थित हिंदू-मुस्लिम समुदायों के धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मोहर्रम का त्योहार पूरी अकीदत, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी, विभिन्न थानों के प्रभारी और शांति समिति के सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.