महराजगंज
महराजगंज के भिटौली क्षेत्र स्थित देवरिया शाखा नहर में अज्ञात कारणों से किशोरी ने लगाई छलांग,तेज बहाव के कारण नहीं मिला सुराग, चौकी प्रभारी यदुवीर यादव टीम के साथ मौके पर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में देवरिया शाखा नहर में कूद गई। देखते ही देखते वह तेज बहाव में बहकर लापता हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा तलाश अभियान शुरू किया।
मिली जानकारी अनुसार,किशोरी घर में किसी बात को लेकर नाराज थी। मंगलवार को वह अकेले घर से निकलकर नहर के किनारे पहुंची और अचानक नहर में छलांग लगा दी। पास के खेत में काम कर रहे एक किसान ने घटना देख शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक किशोरी नहर की तेज धारा में बह चुकी थी।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। भिटौली चौकी प्रभारी यदुवीर यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। सफलता न मिलने पर एसडीआरएफ को बुलाया गया। टीम ने मोटरबोट के सहारे नहर में तलाश अभियान चलाया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल सका। नहर में तेज जल प्रवाह के कारण खोज अभियान में कठिनाई आ रही है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाश में जुटी हुई है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।
महराजगंज : नौतनवा रेलवे अंडरपास के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनीhttps://t.co/Tsds6T0pzW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026












