लखनऊ: मायावती का बड़ा दावा- 2027 में ओबीसी समाज के दम पर फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी बसपा

लखनऊ

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा आम चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 विधानसभा आम चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है। बसपा सुप्रीमो ने दावा किया है कि वर्ष 2007 में उत्तर प्रदेश में बसपा की पहली पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में अन्य पिछड़ा वर्ग का ऐतिहासिक योगदान रहा था। उन्होंने आह्वान किया कि 2027 के चुनाव में इसी शानदार प्रदर्शन को दोबारा दोहराने का प्रयास किया जाएगा।

Image

बसपा कार्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने चुनावी तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर जमीनी स्तर की तैयारियों, जनाधार को मजबूत करने और सांगठनिक कार्यकलापों की गहन समीक्षा की गई। साथ ही चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश भी दिए गए।

विरोधी पार्टियों पर साधा निशाना

मायावती ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे जनता के बीच जाकर इस विश्वास को और मजबूत करें कि ओबीसी समाज का वास्तविक हित और कल्याण केवल बहुजन समाज पार्टी और इसकी ‘आयरन लेडी’ सरकार में ही सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि दूसरी विरोधी पार्टियों और उनकी सरकारों को आजमाने के बाद अब यह पूरी तरह साबित हो चुका है कि वे केवल वोट बैंक की राजनीति करती हैं।

ऐतिहासिक योगदान की दिलाई याद

बसपा प्रमुख ने जोर देकर कहा कि जिस प्रकार दलितों के उत्थान के लिए काम किया गया, ठीक उसी तरह ओबीसी समाज के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास के मामलों में भी बसपा और उसकी पूर्ववर्ती सरकारों का योगदान बेहतरीन और ऐतिहासिक रहा है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.