अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार; चोरी की तीन बाइक बरामद।

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामदेउरवां पुलिस ने तीन अंतरजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने चौकी प्रभारी परतावल आलोक कुमार राय के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर खालिद मिल्ली स्कूल के पास घेराबंदी कर तनय श्रीवास्तव 20, रामसन यादव 22 और सूरज विश्वकर्मा 26 को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोंडा, गोरखपुर और महराजगंज समेत विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी कर नेपाल में बेचते थे। पुलिस के अनुसार सूरज विश्वकर्मा गिरोह का सरगना है। आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी आलोक कुमार राय के साथ उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे, हेड कांस्टेबल देवेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल विकास यादव, प्रमोद यादव और राजू यादव शामिल रहे।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.