सहारनपुर: ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत थाना मंडी पुलिस को बड़ी सफलता, 320 ग्राम चरस के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना मंडी पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के नशा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना मंडी पुलिस ने दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीआईजी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत, पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर परवेज की आरा मशीन चौराहे के पास से दोनों अभियुक्तों को दबोचा।

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान मोहम्मद अहमद (निवासी इस्लामाबाद, मंडी) और शौकीन उर्फ तौसीन (निवासी नई बस्ती हलालपुर, कोतवाली देहात) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 320 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, जिसमें अहमद से 210 ग्राम और शौकीन से 110 ग्राम चरस मिली।

प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राहुल शर्मा व टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद अहमद पर एक दर्जन से अधिक और शौकीन पर करीब 4 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है और उनके फॉरवर्ड-बैकवर्ड नेटवर्क की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.