बुलंदशहर: कार्यभार संभालते ही एक्शन में प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर; पुलिस लाइन में लिया ‘गार्द ऑफ ऑनर’, बोले’जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता’

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालने के उपरांत मंत्री सुरेंद्र दिलेर का पुलिस लाइन में भव्य स्वागत किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालने के उपरांत मंत्री सुरेंद्र दिलेर का पुलिस लाइन में भव्य स्वागत किया गया। आगमन के दौरान पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्द ऑफ ऑनर और सलामी दी गई, जिसे मंत्री ने पूरे गौरव के साथ ग्रहण किया।

इस अवसर पर मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि पुलिस द्वारा दी गई यह सलामी उनके लिए गौरव का क्षण है, साथ ही यह जिम्मेदारी का भी बोध कराती है। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर की जनता की सेवा और सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। कानून व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन में विश्वास बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

मंत्री ने पुलिसकर्मियों के अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सलामी का यह क्षण कर्तव्य, निष्ठा और जनसेवा की भावना को और अधिक दृढ़ करता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.