‘ऑपरेशन कार-ओ-बार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस ने एक विशेष मुहिम शुरू की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस ने एक विशेष मुहिम शुरू की है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में आज जनपद में ‘ऑपरेशन कार-ओ-बार’ के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत यातायात पुलिस टीम ने थाना कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी चौराहे और नगर कस्बा क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर वाहनों की कड़ाई से जांच की।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने अत्याधुनिक ‘ब्रिथ एनालाइजर’ (Breath Analyzer) मशीन का उपयोग कर संदिग्ध वाहन चालकों की तत्परता से जांच की। विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने वाले (Drunk Driving) चालकों पर कड़ा शिकंजा कसा गया, ताकि नशे की वजह से होने वाले सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

चेकिंग के दौरान जो भी चालक ब्रिथ एनालाइजर टेस्ट में दोषी पाए गए, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (M.V. Act) की सुसंगत धाराओं के तहत मौके पर ही वैधानिक व चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही, पुलिस ने उन्हें भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी भी दी।

महराजगंज पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि वे नशामुक्त होकर ही जिम्मेदारी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन कर अपनी व दूसरों की जान सुरक्षित रखें। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.