बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई पुरुषोत्तम मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के पावन अवसर पर डिबाई के राजघाट स्थित लोकमन गंगा घाट पर एक भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई पुरुषोत्तम मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा के पावन अवसर पर डिबाई के राजघाट स्थित लोकमन गंगा घाट पर एक भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद, बुलंदशहर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया।
धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत सुबह मां गंगा की पारंपरिक ‘पेरावनी’ के साथ हुई। इसके बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।
सांध्य बेला में मुख्य आकर्षण गंगा महाआरती रही, जिसे काशी (वाराणसी) की तर्ज पर पांच विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूरे विधि-विधान और मंत्रोचार के साथ संपन्न कराया गया। भव्य दीपों और शंखनाद के बीच पूरा घाट ‘हर हर गंगे’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा और संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। महाआरती के समापन के बाद उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस आध्यात्मिक अवसर पर भारत विकास परिषद बुलंदशहर के पदाधिकारी, सदस्य और क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026






















