भीषण सड़क हादसा: कैंटर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

संभल

संभल जनपद के गुन्नौर/जुनावई थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


संभल जनपद के गुन्नौर/जुनावई थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार थाना धनारी क्षेत्र के गांव दिनौरा निवासी मुनाजिर पुत्र मस्शु अपने साथी आलमशेर के साथ बाइक से कस्बा जुनावई जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव नंदपुर के पास हाईवे पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने मुनाजिर को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल आलमशेर का उपचार जारी है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना में शामिल कैंटर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मुनाजिर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.