बिधूना में अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जंयती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा

औरैया/बिधूना

बिधूना कस्बा बिधूना में रविवार को राजमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बिधूना कस्बा बिधूना में रविवार को राजमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 301 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें युवाओं, बुजुर्गों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उनके राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया।शोभायात्रा किशनी रोड स्थित तहसील के पास से शुरू हुई। यह किशनी रोड से होते हुए नगर के प्रमुख भगत सिंह चौराहे पर पहुंची। यहां समाज के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

भगत सिंह चौराहे से आगे बढ़ते हुए शोभायात्रा बेला रोड, नदी तिराहा, लोहा मंडी और फीडर रोड भरथना रोड से होकर गुजरी। यह यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान प्रतिभागी हाथों में केसरिया और सामाजिक झंडे थामे हुए थे। बड़ी संख्या में युवा मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाइक रैली के रूप में शोभायात्रा के पीछे अनुशासन के साथ चल रहे थे। पूरा मार्ग राजमाता के जयघोष से गूंज रहा था।

कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभा में मुख्य वक्ताओं ने राजमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर के प्रेरक जीवन, उनके अद्वितीय सामाजिक कार्यों, न्यायप्रियता, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण व धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार में दिए गए ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन न्याय, त्याग और लोक-कल्याण का एक अनुपम उदाहरण है, जो आज भी हम सभी को राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर पंकज पाल, सुमित पाल, शीश कुमार पाल, रिंकू पाल, रवि पाल, अच्छेलाल पाल, अनिल पाल, संजय पाल, पिंटू पाल, विकास पाल, गजेंद्र सिंह पाल, राघवेंद्र पाल, अमित पाल, अनुज पाल सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और तहसील क्षेत्र से आए सैकड़ों गणमान्य नागरिक व मातृशक्ति उपस्थित रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.