अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 5 दिवसीय ‘छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर’ संपन्न

बुलंदशहर

बुलंदशहर, सिकंदराबाद देहात। गांव सलेमपुर कायस्थ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सिकंदराबाद इकाई द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर’ का समापन शनिवार को उत्साहपूर्वक हुआ पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर, सिकंदराबाद देहात। गांव सलेमपुर कायस्थ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सिकंदराबाद इकाई द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘छात्रा व्यक्तित्व विकास शिविर’ का समापन शनिवार को उत्साहपूर्वक हुआ।

शिविर का उद्देश्य छात्राओं का सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास में वृद्धि और नेतृत्व क्षमता को निखारना था। पांच दिनों तक छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ-साथ संचार कौशल, समय प्रबंधन, सामाजिक चुनौतियों का सामना करने और आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए गए।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि विद्यालय की वार्डन बीना तितोरिया रहीं। उन्होंने कहा कि आज बालिकाओं का केवल शिक्षित होना पर्याप्त नहीं, मानसिक और वैचारिक रूप से सुदृढ़ होना भी आवश्यक है। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इस प्रयास की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक कर्मवीर सिंह भाटी, नगर सह-मंत्री माही और नगर छात्रा प्रमुख रिया ने किया। कर्मवीर सिंह भाटी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रहित और राष्ट्रहित के लिए कार्य करती है और मातृशक्ति को सशक्त किए बिना सशक्त राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती।

अंत में सभी सहभागी छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का समापन सामूहिक ‘वंदे मातरम’ गान के साथ हुआ। इस अवसर परिषद के कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Voice Of News24

‘एक दीप योगी के नाम’ के साथ मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव, पडियाताल मंदिर में तैयारियां तेजसुंदरकांड पाठ, पौधा वितरण, समरसता भोज और 1001 दीप प्रज्वलन के माध्यम से होगा सेवा एवं संस्कृति का महाआयोजन।

‘एक दीप योगी के नाम’ के साथ मनाया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मोत्सव, पडियाताल मंदिर में तैयारियां तेजसुंदरकांड पाठ, पौधा वितरण, समरसता भोज और 1001 दीप प्रज्वलन के माध्यम से होगा सेवा एवं संस्कृति का महाआयोजन।