मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज, 31 मई 2026 रविवार को बसन्तपुर (बांसी) क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले ‘मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला’ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा आज, 31 मई 2026 रविवार को बसन्तपुर (बांसी) क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले ‘मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला’ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एकडेगवा एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी का आकस्मिक दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्रों पर परिसर की साफ-सफाई, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की गहन समीक्षा की।

अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्रों पर संस्थागत प्रसव की संख्या बढ़ाने और प्रसवोत्तर सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ व बेहतर करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.