अनूपशहर: पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

अनूपशहर

अनूपशहर पूर्णिमा के शुभ अवसर पर तीर्थनगरी अनूपशहर के विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अनूपशहर पूर्णिमा के शुभ अवसर पर तीर्थनगरी अनूपशहर के विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया।

घाटों पर लगी कतारें, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

नगर के प्रमुख घाटों—बसबिस्तर गंज घाट, लाल महादेव घाट, दिनेश घाट और मस्तराम घाट आदि पर भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद मां गंगा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, आरती उतारी और प्रसाद चढ़ाया।

सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए प्रशासन द्वारा जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था। घाटों पर जल पुलिस और गोताखोरों की टीम भी मुस्तैद नजर आई।

मेले का बच्चों और बड़ों ने उठाया आनंद

दूर-दराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने स्नान-दान के बाद घाटों के किनारे लगे पारंपरिक मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मेले में चाट-पकौड़ी, खेल-खिलौने और पूजा-प्रसाद की तरह-तरह की दुकानें सजी थीं। बच्चों ने अपने मनपसंद खिलौने खरीदे और झूलों का आनंद लिया।

अलीगढ़ बस अड्डे और फव्वारा चौक पर लगा लंबा जाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण नगर के फव्वारा चौक और अलीगढ़ बस अड्डा चौराहे पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई और भीषण जाम की स्थिति बन गई। वाहनों की लंबी कतारें लगने के कारण राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद जाम पर काबू पाया और यातायात को दोबारा सुचारू रूप से बहाल कराया।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.