बुलंदशहर: डिबाई के सूरजपुर मखैना गांव में आवारा कुत्तों और सांडों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूरजपुर मखैना में आवारा कुत्तों और छुट्टा सांडों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में आए दिन हो रहे हादसों और हमलों से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष और डर का माहौल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सूरजपुर मखैना में आवारा कुत्तों और छुट्टा सांडों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में आए दिन हो रहे हादसों और हमलों से ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष और डर का माहौल है।

मासूम पर आवारा कुत्तों का जानलेवा हमला

ताजा मामला 30 मई का है, जहां मुकीम (पुत्र इब्राहिम) के 12 वर्षीय बेटे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के रास्तों पर आवारा कुत्तों का जमावड़ा रहता है और ऐसी हिंसक घटनाएं अब रोज की बात हो चुकी हैं।

सांड के हमले में पहले भी जा चुकी है एक जान

ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ समय पूर्व छुट्टा सांड के हमले में गांव की एक महिला की मौत भी हो चुकी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद भी संबंधित अधिकारियों की नींद नहीं टूटी। कई बार लिखित और मौखिक शिकायत देने के बावजूद अब तक छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

दहशत का माहौल: स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि ग्रामीण अब अपने बच्चों को घर से बाहर अकेले भेजने या स्कूल भेजने में भी कतरा रहे हैं। किसान खेतों पर जाने से डरने लगे हैं।

ग्रामीणों ने लगाई गुहार

गांव की इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व प्रधान आरिफ गुरु, जान मोहम्मद, इदरीश खान, मुकीम खान, हसनैन, डॉ. आबिद हुसैन, गब्बू चौहान और सानू मोहम्मद सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने चेतावनी भरे लहजे में मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द आवारा कुत्तों और छुट्टा सांडों को पकड़वाकर गांव वालों को इस दहशत से निजात दिलाए।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.