बड़ौत: जय हिंद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

बागपत

बागपत नगर के कोताना रोड स्थित ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी रविंद्र भारद्वाज के शोरूम पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत नगर के कोताना रोड स्थित ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी रविंद्र भारद्वाज के शोरूम पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ‘जय हिंद मंच नई दिल्ली’ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश शर्मा का नगर के प्रमुख समाजसेवियों द्वारा राष्ट्रध्वज भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया गया।

वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

इस अवसर पर जय हिंद मंच की राष्ट्रीय टीम द्वारा जनपद बागपत के यमुना तट पर स्थित जागोश गांव के मूल निवासी, जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी अनिल शर्मा को मंच की राष्ट्रीय कोर कमेटी में ‘राष्ट्रीय प्रवक्ता’ के पद पर मनोनीत किया गया। रविंद्र भारद्वाज के प्रतिष्ठान पर उपस्थित सभी लोगों ने फूलों की माला पहनाकर अनिल शर्मा का जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

कई गणमान्य हस्तियां रहीं मौजूद
कार्यक्रम में देश और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनका शहर में भव्य स्वागत किया गया:

बहन चित्रलेखा शर्मा (डायरेक्टर, गृह मंत्रालय)

धर्मपाल भारद्वाज (दिल्ली पुलिस फायर ब्रिगेड के अधिकारी व राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित समाजसेवी)

अनिल शर्मा, दिल्ली (अध्यक्ष, सीनियर पायलट हवाई जहाज एसोसिएशन)

कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति
इस गरिमामयी समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख प्रबुद्धजन और समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

दिनेश शर्मा (प्रख्यात शिक्षाविद् व राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष)

महामंडलेश्वर आचार्य कृष्ण विश्रुतपाणी

श्रद्धानंद शर्मा और पंडित विजय पाल शर्मा

डॉ. राधेश्याम शर्मा दरोगा और रमेश वशिष्ठ

पंडित गोपाल शर्मा (नगर के प्रमुख समाजसेवी)

उत्तम कुमार (युवा नेता, जय हिंद मंच)

नितिन पांचाल (समाजसेवी)

जावेद चौधरी (समाजसेवी, छपरौली)

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि और नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा राष्ट्र हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

 

Voice Of News24