जौनपुर: BSA डॉ. गोरखनाथ पटेल का सीतापुर तबादला, 4 साल 10 माह के सफल कार्यकाल का हुआ समापन

जौनपुर

जौनपुर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल का स्थानांतरण सीतापुर जनपद के लिए कर दिया गया है। जुलाई 2021 में जौनपुर में पदभार ग्रहण करने वाले डॉ. पटेल ने लगभग चार वर्ष दस महीने के अपने लंबे कार्यकाल के दौरान जिले की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को एक नई पहचान दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल का स्थानांतरण सीतापुर जनपद के लिए कर दिया गया है। जुलाई 2021 में जौनपुर में पदभार ग्रहण करने वाले डॉ. पटेल ने लगभग चार वर्ष दस महीने के अपने लंबे कार्यकाल के दौरान जिले की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को एक नई पहचान दी। उनके स्थानांतरण की सूचना के बाद से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों, शिक्षकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों में विदाई की कसक और उनके कार्यों के प्रति सम्मान का भाव देखा जा रहा है।

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए याद किए जाएंगे डॉ. पटेल

डॉ. गोरखनाथ पटेल के कार्यकाल को जौनपुर की बेसिक शिक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण और बदलावों से भरा दौर माना जा रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग में कई कड़े और सकारात्मक कदम उठाए, जिनका व्यापक असर आज भी विद्यालयों और शिक्षकों के बीच साफ देखा जा सकता है। उन्होंने न सिर्फ प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त किया, बल्कि शिक्षकों और आम जनता के बीच भी एक मजबूत संवाद स्थापित किया।

“जौनपुर का कार्यकाल रहेगा यादगार”

तबादले के बाद डॉ. गोरखनाथ पटेल ने जौनपुर की जनता और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा:

“जौनपुर में बिताया गया समय मेरे प्रशासनिक करियर के सबसे संतोषजनक और यादगार अध्यायों में से एक रहेगा। यहां की जनता ने मुझे जो सम्मान और अपनापन दिया, वह मेरे जीवन की सबसे मूल्यवान पूंजी है।”

उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि जौनपुर की शिक्षा व्यवस्था भविष्य में भी इसी तरह प्रगति के पथ पर आगे बढ़ती रहेगी।

 

Voice Of News24