कल बुलन्दशहर दौरे पर आएंगे यूपी के आईटी मंत्री सुनील कुमार शर्मा, सुरक्षा व प्रोटोकॉल के कड़े इंतजाम

बुलंदशहर

बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा सोमवार, 1 जून 2026 को जनपद बुलन्दशहर के दौरे पर रहेंगे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा सोमवार, 1 जून 2026 को जनपद बुलन्दशहर के दौरे पर रहेंगे। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार मंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मंत्री सुनील कुमार शर्मा सुबह 8 बजे गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित आवास से स्टाफ कार द्वारा बुलन्दशहर के लिए रवाना होंगे। उनका रूट गुलावठी, बुलन्दशहर होते हुए जहाँगीराबाद रहेगा। सुबह 10:30 बजे वह आहार क्षेत्र स्थित रूक्ष्मिणी बल्लभ धाम, संस्कृत विद्यालय एवं गौशाला तथा अवंतिका देवी मंदिर पहुंचेंगे।

दोपहर 12:30 बजे मंत्री सर्किट हाउस/लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से वार्ता करेंगे। दोपहर 1 बजे वहां से प्रस्थान कर 2:30 बजे वह गाजियाबाद वापस लौट आएंगे। रात में उनका विश्राम गाजियाबाद में होगा। आगे का कार्यक्रम मंत्री जी के निर्देशानुसार जारी किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट समेत सभी संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, चिकित्सा, मीडिया सूचना एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी अनूपशहर को मंत्री को जनपद सीमा से कार्यक्रम स्थल तक लाने और समापन पर निरीक्षण भवन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंत्री के दौरे की सूचना मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों को भी भेजी गई है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.