मेरठ: यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी, अवैध हथियारों की हेराफेरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का वांछित अभियुक्त शैलेंद्र गिरफ्तार

मेरठ

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की मेरठ फील्ड इकाई ने अवैध हथियारों की तस्करी और उनके दस्तावेजों में हेराफेरी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की मेरठ फील्ड इकाई ने अवैध हथियारों की तस्करी और उनके दस्तावेजों में हेराफेरी करने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ ने काफी समय से वांछित चल रहे गिरोह के सक्रिय सदस्य शैलेन्द्र सिंह को धर दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद हुई कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त ने हथियारों के इस काले कारोबार को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त शैलेंद्र के खिलाफ मेरठ के थाना कंकरखेड़ा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) और 25(8) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

फर्जी नाम से हथियारों की एंट्री और लाखों का खेल

मामले की जानकारी देते हुए विवेचक रविंद्र कुमार ने बताया कि अभियुक्त शैलेन्द्र सिंह मूल रूप से 69 गायत्री ग्रीन बाईपास रोड, थाना कंकरखेड़ा (मेरठ) का निवासी है। एसटीएफ टीम ने तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

01 अवैध पिस्टल (.30 बोर)

01 स्टॉक रजिस्टर व 01 शस्त्र विक्रय रजिस्टर

01 गन हाउस के लाइसेंस की फोटोकॉपी

पूछताछ में शैलेन्द्र ने कुबूल किया कि उसने कुछ वर्ष पहले अपने एक परिचित अनिल बालियान उर्फ बंजी से ₹2 लाख में एक अवैध पिस्टल खरीदी थी। इसके बाद अनिल बालियान के ही कहने पर उसने मेजर हरेंद्र सिंह के फर्जी नाम और पते का इस्तेमाल कर अपने गन हाउस के स्टॉक रजिस्टर में इसकी अवैध एंट्री (हेराफेरी) की थी। बाद में उसने एक लाइसेंसी शस्त्र धारक अमरपाल सिंह को धोखे में रखकर वही अवैध पिस्टल ₹3 लाख में बेच दी और मोटा मुनाफा कमाया।

वर्ष 2024 से जुड़ा है मामले का तार, अब तक 9 तस्कर गिरफ्तार

विवेचक रविन्द्र कुमार के मुताबिक, हथियारों के इस बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ 23 नवंबर 2024 को हुआ था। उस समय एसटीएफ की टीम ने बागपत निवासी अभियुक्त रोहन को 17 अवैध बंदूकों और 700 जिंदा कारतूसों के साथ रंगे हाथों दबोचा था, जिसका मुकदमा थाना कंकरखेड़ा में दर्ज है।

तभी से एसटीएफ लगातार इस गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी हुई थी। इस गिरोह की कड़ियों को आपस में जोड़ते हुए एसटीएफ अब तक मुख्य सरगना सहित कुल 9 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

विदेशी व घातक हथियारों का जखीरा हो चुका है बरामद

इस पूरे मामले की जांच के दौरान एसटीएफ ने गिरोह के पास से अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई घातक और प्रतिबंधित विदेशी हथियार बरामद किए हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं। यूएस राइफल विनचेस्टर (.30 बोर कार्बाइन) यूएस राइफल स्प्रिंग फील्ड आर्मरी (30 बोर),पंप गन रिपीट (12 बोर).45 बोर और .30 बोर की कई अन्य स्वचालित पिस्टल

भारी मात्रा में अलग-अलग बोर के जिंदा कारतूस

एसटीएफ की इस कार्रवाई से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को एक बड़ा झटका लगा है और मामले में शामिल अन्य कड़ियों की तलाश जारी है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.