बलिया
बलिया जनपद के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम संवरूपुर से लापता हुई एक 14 वर्षीय किशोरी का ढाई महीने बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम संवरूपुर से लापता हुई एक 14 वर्षीय किशोरी का ढाई महीने बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। लंबे समय से कोई सुराग न मिलने के कारण परिजनों में किसी अनहोनी को लेकर तरह-तरह की चिंताएं और गहरा दुःख व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संवरूपुर गांव के निवासी वीरेंद्र राम की 14 वर्षीय पुत्री प्रियंका (जिसकी लंबाई लगभग 5 फीट 3 इंच है) बीती 17 मार्च 2026 को अचानक अपने घर से लापता हो गई थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिजनों ने रसड़ा कोतवाली पुलिस को मामले की लिखित तहरीर देकर जानकारी दी थी।
पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं, परिजन परेशान
लापता होने के बाद से ही परिजन और स्थानीय पुलिस लगातार किशोरी की खोजबीन में जुटे हुए हैं। हालांकि, लगभग ढाई महीने का लंबा वक्त गुजर जाने के बावजूद अभी तक किशोरी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की उम्मीदें अब टूटने लगी हैं और वे बेहद परेशान हैं।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि पुलिस प्रशासन इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है। गुमशुदा किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम द्वारा हर संभावित और तकनीकी पहलुओं पर बारीकी से कार्य किया जा रहा है, और जल्द ही किशोरी को तलाश लिया जाएगा।
बिजनौर: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, क्षेत्र में दिखी कौमी एकता की मिसालhttps://t.co/mEQv90gpsI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 28, 2026






















