परतावल महराजगंज
महराजगंज जनपद के इस्लाम धर्म के पवित्र त्योहार ईदुल-अज़हा बकरा ईद के मौके पर नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर स्थित मदरसा अरबिया रिजविया फैजनुल उलूम में बृहस्पतिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के इस्लाम धर्म के पवित्र त्योहार ईदुल-अज़हा बकरा ईद के मौके पर नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 11 स्वतंत्रता सेनानी नगर स्थित मदरसा अरबिया रिजविया फैजनुल उलूम में बृहस्पतिवार सुबह से ही श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। समयानुसार नमाज अदा की गई और कुर्बानी की परंपरा निभाई गई।
दूर-दराज़ से आए लोगों ने मस्जिद परिसर में शांतिपूर्वक नमाज अदा की। नमाज के बाद गले मिलकर और हाथ मिलाकर लोगों ने एक-दूसरे को कुर्बानी की ईद की मुबारकबाद दी। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्सव का विशेष रंग देखने को मिला।
त्योहार को लेकर स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। पुलिस बल सुबह से ही तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और सौहार्द का वातावरण बनाए रखा। पुलिस की सक्रियता से स्थानीय लोग संतुष्ट दिखे।
ईदुल-अज़हा न सिर्फ कुर्बानी का प्रतीक है, बल्कि यह त्याग, समर्पण और भाईचारे की भावना को भी दर्शाता है। परतावल में भी यह त्योहार सामाजिक सौहार्द और आपसी प्रेम का अद्भुत उदाहरण बना।
बिजनौर: कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, क्षेत्र में दिखी कौमी एकता की मिसालhttps://t.co/mEQv90gpsI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 28, 2026






















