बुलंदशहर: बकरीद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, एसएसपी के निर्देश पर एसपी ग्रामीण ने संभाली कमान, धर्मगुरुओं से की अपील

बुलंदशहर

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर जनपद में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर जनपद में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए बुलंदशहर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में आज नमाज अदायगी के दौरान पूरे जिले में जनपदीय पुलिस द्वारा सतत निगरानी और पैनी नजर रखी जा रही है।

एसपी ग्रामीण ने पहासू और जहांगीराबाद में सुरक्षा व्यवस्था को परखा

इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने खुद मोर्चा संभालते हुए थाना पहासू और थाना जहांगीराबाद क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का धरातल पर जायजा लिया। एसपी ग्रामीण ने विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों, मस्जिदों, ईदगाहों और प्रमुख मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को मुस्तैदी से कार्य करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अफवाहों से बचने और आपसी भाईचारे की अपील

भ्रमण के दौरान एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने स्थानीय मुस्लिम धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों और आम जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने सभी से इस पावन पर्व को पारंपरिक आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने जनता से मुखातिब होते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या सोशल मीडिया की अफवाहों पर कतई ध्यान न दें।

यदि क्षेत्र में कोई संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति दिखे, तो उसकी सूचना तत्काल डायल-112 या संबंधित थाने को दें।

सोशल मीडिया पर ‘तीसरी आंख’ का पहरा

जनपद पुलिस द्वारा पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं। हर प्रमुख मोड़ और नमाज स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सतत निगरानी (साइबर पेट्रोलिंग) की जा रही है, ताकि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान एसपी ग्रामीण के साथ क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.