बलरामपुर में रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, गर्भवती महिला समेत दंपति घायल

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक और उसकी गर्भवती पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने जमकर हंगामा किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अचलापुर निवासी रोहित (पुत्र पारसनाथ) अपनी गर्भवती पत्नी को डॉक्टर को दिखाने अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस्ती डिपो की उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस (संख्या: UP 78 KN 1683) ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही दंपति सड़क पर गिरकर लहुलूहान हो गए।

हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तुरंत बस को घेरकर रुकवा लिया और चालक आकाश (निवासी भानपुर, बस्ती) को नीचे उतारकर उसकी लापरवाही पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। राहगीरों की मदद से घायल दंपति को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को खतरे से बाहर बताते हुए डिस्चार्ज कर दिया।

घटना की सूचना पर यूपी डायल 112 और स्थानीय चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां करीब आधे घंटे तक चली आपसी बातचीत के बाद बस चालक द्वारा घायल दंपति के इलाज का पूरा खर्च उठाने की सहमति दी गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों ने बौद्ध परिपथ मार्ग पर रोडवेज बसों की तेज रफ्तार को नियंत्रित करने और लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.