पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त सिन्दुरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना सिन्दुरिया पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना सिन्दुरिया पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में पूरी की गई।

पुलिस के अनुसार, सिन्दुरिया थाने में दर्ज मु0अ0सं0 114/2026 की विभिन्न धाराओं और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त दीपक मिश्रा को दबोचा गया है। पकड़े गए 26 वर्षीय आरोपी की पहचान दीपक मिश्रा पुत्र नर्वदेश्वर मिश्रा निवासी ग्राम बरवा चमईनिया (थाना घुघली, महराजगंज) के रूप में हुई है, जो हाईस्कूल शिक्षित है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अमित रंजन सिंह, हेड कांस्टेबल रवि प्रकाश और कांस्टेबल रामजनम यादव शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.