खड़सरा के पूर्व प्रधान बच्चा सिंह का निधन: एक महीने से चल रहे थे बीमार, क्षेत्र में शोक की लहर

बलिया

बलिया जनपद के खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम खड़सरा निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान बच्चा सिंह का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले करीब एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज कराया जा रहा था।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम खड़सरा निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान बच्चा सिंह का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले करीब एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज कराया जा रहा था। रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसके बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

बच्चा सिंह अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर फैलते ही उनके अंतिम दर्शन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और शुभचिंतक उनके आवास पर एकत्र होने लगे।

क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

घघसरा में सनसनीखेज वारदात: 45 वर्षीय महिला का फंदे से लटकता मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

https://t.co/CPFn8pNYje

— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 25, 2026

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.