अनूपशहर में गंगा दशहरा मेले की तैयारियां तेज: प्रशासन ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, जुटेंगे 1 लाख से अधिक श्रद्धालु

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी 25 मई को मां गंगा के धरती पर अवतरण दिवस यानी ‘गंगा दशहरा’ के पावन पर्व पर अनूपशहर के विभिन्न घाटों पर करीब 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आगामी 25 मई को मां गंगा के धरती पर अवतरण दिवस यानी ‘गंगा दशहरा’ के पावन पर्व पर अनूपशहर के विभिन्न घाटों पर करीब 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। विभिन्न राज्यों और जनपदों से आने वाले इन लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम स्नान, स्वास्थ्य, प्रकाश और सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने सिंचाई विभाग, पीडब्ल्यूडी (PWD), नगर पालिका, विद्युत, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर सभी की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।

प्रमुख घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने बताया कि नगर के प्रमुख घाटों—मस्तराम घाट, परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट और शिवस्वरूप घाट पर गंगा स्नान की व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

डूबने से बचाने की व्यवस्था: गंगा में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए सभी स्नान घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग की जा रही है। बल्लियों पर खतरे के निशान के रूप में लाल झंडियां लगाई जा रही हैं। इसके साथ ही, हर घाट पर पर्याप्त नावों के साथ कुशल गोताखोरों की तैनाती की जाएगी।

नागरिक सुविधाएं: मुख्य घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थाई चेंजिंग रूम कपड़े बदलने के कमरे, रात्रि प्रकाश , शुद्ध पेयजल और मोबाइल शौचालय (मोबाईल शौच) की व्यवस्था की जा रही है।

सुरक्षा के कड़े पहरे में रहेगा मेला, सादे कपड़ों में तैनात रहेगी पुलिस
पुलिस उपाधीक्षक विकास प्रताप सिंह चौहान ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका साझा करते हुए बताया कि मेले में सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम रहेंगे। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है। जेबकतरों और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादा वर्दी में महिला व पुरुष कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। वहीं, गंगा दशहरा पर हाईवे और नगर के मुख्य मार्गों पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष रूप से तैनाती की जाएगी।

इसी क्रम में, कोतवाल जितेंद्र कुमार दुबे ने जाह्नवी द्वार पर स्थानीय नाविकों और गोताखोरों के साथ एक आवश्यक बैठक की। उन्होंने सभी गोताखोरों को स्नान के दौरान अपनी निर्धारित ड्रेस पहनकर पूरी मुस्तैदी से जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। साथ ही हिदायत दी कि मेले में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की पहचान होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.