पेट्रोल वितरण में भेदभाव का आरोप, उपभोक्ताओं में फूटा आक्रोश; ब्रदर्स फिलिंग स्टेशन पर मनमानी का आरोप क्रासर नरायनपुर स्थित ब्रदर्स फिलिंग स्टेशन की व्यवस्था पर उठे सवाल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के क्षेत्र में चल रहे डीजल-पेट्रोल संकट के बीच सदर तहसील क्षेत्र के नरायनपुर स्थित ब्रदर्स फिलिंग स्टेशन पर शनिवार को अव्यवस्था और मनमानी वितरण प्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के क्षेत्र में चल रहे डीजल-पेट्रोल संकट के बीच सदर तहसील क्षेत्र के नरायनपुर स्थित ब्रदर्स फिलिंग स्टेशन पर शनिवार को अव्यवस्था और मनमानी वितरण प्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। ईंधन लेने पहुंचे बड़ी संख्या में वाहन चालकों और ग्रामीणों ने पंप प्रबंधन पर पारदर्शिता न बरतने और चहेतों को फायदा पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है।

लाइन में लगे रहे लोग, ‘पेट्रोल खत्म’ कहकर किया वापस

स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार, क्षेत्र में तेल की किल्लत के चलते शनिवार सुबह से ही फिलिंग स्टेशन पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद अचानक पंप कर्मियों द्वारा ‘पेट्रोल खत्म हो गया है’ कहकर आम उपभोक्ताओं को वापस लौटा दिया गया। इसी बीच कुछ रसूखदार लोगों को आसानी से पेट्रोल उपलब्ध कराए जाने की भनक लगते ही लाइन में खड़े लोग भड़क गए और मौके पर जमकर नारेबाजी व हंगामा शुरू हो गया।

गैलन में पेट्रोल देने से बढ़ा संकट, निगरानी की मांग

आक्रोशित उपभोक्ताओं का कहना है कि एक तरफ जहां संकट के इस दौर में सभी को समान रूप से ईंधन मिलना चाहिए, वहीं दूसरी तरफ आम जनता को परेशान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंप पर नियमों को ताक पर रखकर चोरी-छिपे गैलनों और डिब्बों में भारी मात्रा में पेट्रोल का वितरण किया जा रहा है, जिसके कारण वाहनों में तेल डलवाने आए सामान्य उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

क्षेत्र के वाहन चालकों और प्रबुद्ध नागरिकों ने जिला व तहसील प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र के पेट्रोल पंपों की नियमित रूप से प्रशासनिक निगरानी (चेकिंग) कराई जाए और वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस मनमानी और कालाबाजारी पर रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले दिनों में आम जनता का आंदोलन और उग्र हो सकता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.