बुलंदशहर में गंगा दशहरा और ईद को लेकर पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर होगी सख्त कार्रवाई

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी त्योहारों गंगा दशहरा और ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के आगामी त्योहारों गंगा दशहरा और ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दृष्टिगत जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी कुमार हर्ष एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सभी धर्मों के धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिक, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और जिले के आला अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने उपस्थित लोगों से अपील की कि सभी समुदाय हमेशा की तरह एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए मिलजुलकर त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहजीब ही इस जनपद की असली पहचान है, जिसे हर हाल में बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को त्योहारों के दौरान चाक-चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए।

अराजक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींचते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सोशल मीडिया से लेकर संवेदनशील इलाकों तक पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

बैठक में मौजूद सभी वर्गों के गणमान्य लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाएंगे। बैठक में यह भी सर्वसम्मति से तय हुआ कि यदि कोई असामाजिक तत्व या बाहरी व्यक्ति जिले का शांत माहौल और आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाएगी। एसएसपी ने साफ चेतावनी दी कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ बिना किसी ढिलाई के बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बैठक में मौजूद रहे पुलिस-प्रशासन के आला अफसर

शांति समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में आपसी तालमेल और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन सहित जिले के सभी क्षेत्राधिकारी थाना प्रभारी और संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.