बलिया में डीएम-एसपी ने सराफा व्यापारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक, सोने के अनावश्यक निवेश से बचने की अपील

बलिया

बलिया जनपद के माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा देश व प्रदेशवासियों से की गई विशेष अपील के क्रम में शनिवार को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जनपद के माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री द्वारा देश व प्रदेशवासियों से की गई विशेष अपील के क्रम में शनिवार को विकास भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के संयुक्त निर्देशन में आयोजित इस बैठक में जनपद के प्रमुख सराफा एवं बुलियन व्यापारियों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया।

विदेशी मुद्रा भंडार की बचत और स्वर्ण आयात में संतुलन पर चर्चा

बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों, देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव तथा स्वर्ण आयात (गोल्ड इम्पोर्ट) में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर विस्तृत चर्चा करना रहा। बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों को अवगत कराया कि भारत विश्व के प्रमुख स्वर्ण आयातक देशों में अग्रणी है। हर वर्ष बड़ी मात्रा में कीमती विदेशी मुद्रा (डॉलर के रूप में) सोने के आयात पर खर्च हो जाती है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसका सीधा और प्रतिकूल प्रभाव देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर पड़ रहा है।

ईंट-बिस्कुट की अनावश्यक खरीद पर रोक की अपील, गहनों की बिक्री रहेगी जारी
देश की आर्थिक स्थिति को मजबूती देने के उद्देश्य से अधिकारियों ने सराफा कारोबारियों से एक जिम्मेदार नागरिक और सजग व्यापारी की भूमिका निभाने का आह्वान किया। व्यापारियों से अपील की गई कि वे वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सोने एवं चांदी के ईंट-बिस्कुट (बुलियन) की अनावश्यक खरीद-बिक्री और निवेश से परहेज करें, ताकि देश में सोने के आयात को नियंत्रित किया जा सके और विदेशी मुद्रा की बचत हो।

अधिकारियों ने दूर की भ्रांति

बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि आम जनता के लिए आभूषणों और गहनों की सामान्य खरीद-बिक्री पहले की तरह ही पूरी तरह जारी रहेगी। इस कदम का आम ग्राहकों के गहने खरीदने पर कोई असर नहीं पड़ेगा, इसलिए इस संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रांति न फैलाई जाए।

बैठक में सराफा मंडल और राज्य कर विभाग के अफसर रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में सराफा मंडल बलिया के अध्यक्ष सुनील सर्राफ, महासचिव अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार वर्मा, विश्वनाथ वर्मा सहित भारी संख्या में स्थानीय सराफा व्यापारी उपस्थित रहे। वहीं, प्रशासनिक व तकनीकी सहयोग के लिए राज्य कर विभाग की ओर से उपायुक्त श्री बजरंगी यादव, अनिल कुमार, सुजीत यादव तथा सहायक आयुक्त विनय कुमार दूबे मुख्य रूप से मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.