बलिया में सुनहरा मौका: 28 मई को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन, ₹19,000 प्रति माह वेतन

बलिया

बलिया जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय (सतनी सराय, भृगु आश्रम, तारा निवास गली, बलिया) द्वारा आगामी 28 मई 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय (सतनी सराय, भृगु आश्रम, तारा निवास गली, बलिया) द्वारा आगामी 28 मई 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से योग्य और बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा।

नोएडा में कार्य करने का अवसर, योग्यता और आयु सीमा
इस रोजगार मेले में प्रसिद्ध कंपनी ‘सुब्रोश प्राइवेट लिमिटेड’ (गौतम बुद्ध नगर) द्वारा अप्रेंटिसशिप के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

योग्यता: आवेदक का 10वीं, 12वीं या आई०टी०आई० (ITI) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

वेतन: चयनित अभ्यर्थियों को ₹19,000 प्रति माह का आकर्षक वेतन दिया जाएगा।

आयु सीमा: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

कार्य स्थल: चयन के बाद युवाओं को नोएडा (गौतम बुद्ध नगर) में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण है अनिवार्य

जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार, रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक सभी अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। कैम्पस सिलेक्शन की पूरी प्रक्रिया रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से ही पूरी की जाएगी। पंजीकृत अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुरूप इस मेले में सम्मिलित होकर साक्षात्कार दे सकते हैं और रोजगार के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

 

Voice Of News 24