बलिया विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनहित योजनाओं को गुणवत्ता के साथ पूरा करें अधिकारी: एमएलसी रविशंकर सिंह ‘पप्पू’

बलिया

बलिया जनपद के विकास भवन सभागार में शुक्रवार को माननीय सदस्य विधान परिषद (एमएलसी) रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ की अध्यक्षता में ‘दृष्टि’ बैठक का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के विकास भवन सभागार में शुक्रवार को माननीय सदस्य विधान परिषद रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ की अध्यक्षता में ‘दृष्टि’ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों और जनहित योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने माननीय एमएलसी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया।

तमाम प्रमुख विभागों के कामकाज की हुई विस्तृत समीक्षा
समीक्षा बैठक के दौरान ग्राम्य विकास, लोक निर्माण विभाग , चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, पंचायती राज, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति सहित जिले के लगभग सभी प्रमुख विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अलावा सिंचाई, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कृषि, मत्स्य, पशुधन, पर्यटन, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की प्रगति रिपोर्ट भी देखी गई।

अधिकारियों को समयबद्धता और आपसी समन्वय के निर्देश

एमएलसी रविशंकर सिंह ‘पप्पू’ ने अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि सरकार की सभी कल्याणकारी और जनहित से जुड़ी योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने साफ कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर ढिलाई या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपस में बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित कर कार्यों की गति को बढ़ाएं ताकि आम जनता को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सके।

जनप्रतिनिधियों ने उठाए मुद्दे, अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में मौजूद माननीय विधायकगण, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया और विकास कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। एमएलसी ने इन समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज समेत जिले के तमाम आला अधिकारी और जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.