बलिया में गर्मी का सितम: ग्रीष्मावकाश में स्कूल खोलने वालों पर गिरेगी गाज, BSA ने दी सख्त चेतावनी

बलिया

बलिया जनपद के बढ़ते तापमान, तेज धूप और हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को कड़ा अल्टीमेटम जारी किया है।


बलिया जनपद के बढ़ते तापमान, तेज धूप और हीटवेव के प्रकोप को देखते हुए बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को कड़ा अल्टीमेटम जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कोई भी स्कूल पठन-पाठन के लिए खुला पाया गया, तो प्रबंधन के खिलाफ तत्काल कठोर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

नियम ताक पर रखकर स्कूल खोलने की शिकायत

बीएसए के संज्ञान में आया था कि जिले के कुछ निजी और मान्यता प्राप्त विद्यालय भीषण गर्मी और सरकारी आदेशों को दरकिनार कर इस समय भी बच्चों को बुलाकर कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने साफ किया कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

15 जून 2026 तक पूरी तरह बंद रहेंगे स्कूल

आदेश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव द्वारा जारी अवकाश तालिका के अनुसार वर्ष 2026 के लिए कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्मावकाश निर्धारित है। इसके साथ ही जिलाधिकारी (DM) ने भी मौजूदा मौसम को देखते हुए सभी बोर्डों के स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

सभी बोर्डों पर लागू होगा आदेश, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई

बीएसए मनीष कुमार ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, वित्त विहीन, सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में 15 जून 2026 तक पठन-पाठन पूरी तरह ठप रहेगा। यदि इस तय अवधि के भीतर कोई भी स्कूल चोरी-छिपे या नियमों की अवहेलना कर संचालित होता मिला, तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ विधिक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी खुद स्कूल प्रशासन की होगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.