लखीमपुर-खीरी में दुस्साहस: चोरी करने घुसे हिस्ट्रीशीटर बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला, चाकूबाजी में दो ग्रामीण घायल

लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी जिले के खमरिया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में देर रात चोरी के इरादे से एक घर में घुसे बदमाशों और परिजनों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी जिले के खमरिया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में देर रात चोरी के इरादे से एक घर में घुसे बदमाशों और परिजनों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। शोर सुनकर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने एक शातिर चोर को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया, जबकि उसके दो साथी ग्रामीणों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौके से फरार हो गए। चाकू लगने से दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत के रास्ते घर में घुसे थे हथियारबंद चोर
पीड़ित गृहस्वामी सुशील भार्गव के बेटे सुभाष ने बताया कि रात करीब 2 बजे तीन चोर छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हुए थे। बदमाश जब कमरे में रखी अलमारी के पास पहुंचे, तभी अचानक उनकी पत्नी सुन्दरा की आंख खुल गई। आहट पाकर पत्नी ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे घर के अन्य सदस्य भी जाग गए। परिवार ने बहादुरी दिखाते हुए तीनों चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन हथियारों से लैस बदमाशों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।

भीड़ के हत्थे चढ़ा बदमाश, दो साथी चाकू मारकर फरार

चीख-पुकार सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया और घर से बाहर ले जाकर लाठी-डंडों से उसकी जमकर धुनाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत बदमाश की पहचान मंदूरा निवासी मुन्नीलाल पुत्र शिवराज के रूप में हुई है, जो इलाके का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।

वहीं, अपने साथी को फंसता देख बाकी के दो चोरों ने भीड़ पर चाकू से जानलेवा हमला बोल दिया। बदमाशों ने गांव के अंकित और सतीश (पुत्र राम प्रसाद) की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे दोनों लहुलूहान होकर गिर पड़े। इसका फायदा उठाकर दोनों आरोपी अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे आला अफसर, जांच जारी

वारदात की सूचना मिलते ही खमरिया थाना पुलिस और धौरहरा क्षेत्राधिकारी (CO) भारी पुलिस बल के साथ रात में ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायल ग्रामीणों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मृत बदमाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके आपराधिक नेटवर्क को खंगालने के लिए टीमें गठित कर दी हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.