लखीमपुर-खीरी में वन्यजीवों के लिए राहत: भीषण गर्मी में वन विभाग ने पानी से भरे जंगल के तालाब

लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी जनपद के भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से वन्यजीवों के लिए राहत भरी खबर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी जनपद के भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से वन्यजीवों के लिए राहत भरी खबर है। भीरा वन रेंज की पड़रिया और चक बीट में वन विभाग ने पेयजल संकट को दूर करने के लिए एक बेहतरीन पहल की है। जंगल के मुख्य कृत्रिम तालाबों (वाटर होल्स) में पानी सूखने की कगार पर पहुंचने के बाद, विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंपिंग सेट के जरिए इन्हें दोबारा पानी से भरना शुरू कर दिया है।

वन अधिकारियों के अनुसार, गर्मी के मौसम में प्राकृतिक जलस्रोत सूखने के कारण बाघ, तेंदुए, और हिरण जैसे वन्यजीव पानी की तलाश में अक्सर रिहाइशी और ग्रामीण इलाकों का रुख करते हैं। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष (मैन-एनिमल कॉन्फ्लिक्ट) की आशंका बढ़ जाती है। वन्यजीवों को जंगल के भीतर ही पर्याप्त पानी मिल सके, इसके लिए भीरा वन रेंज की सभी बीटों में वाटर होल्स की लगातार निगरानी की जा रही है।

इस अभियान को धरातल पर उतारने के लिए वन दरोगा रामकिशन, वनरक्षक मोहम्मद लतीफ और वाचर सिकंदर सहित पूरी टीम मौके पर जुटी रही। इसके साथ ही, विभाग वन्यजीवों की आवाजाही को ट्रैक करने के लिए इन वाटर होल्स के आसपास उनके पगचिह्नों (पगमार्क) की भी जांच कर रहा है। वन विभाग के इस कदम की पर्यावरण प्रेमियों ने जमकर सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.