लखीमपुर-खीरी में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, अंतरजनपदीय चोर गिरोह के 3 शातिर गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी

लखीमपुर-खीरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले की मितौली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर-खीरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले की मितौली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी का भारी मात्रा में माल बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सटीक सूचना पर मितौली पुलिस ने संदिग्ध बदमाशों को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी की थी। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने सूझबूझ और जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया।

पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान सीतापुर जिले के कोतवाली नगर निवासी सूरज पुत्र छोटेलाल के रूप में हुई है, जबकि इसके दो अन्य साथी भी दबोचे गए हैं। यह गिरोह लखीमपुर-खीरी, सीतापुर समेत आसपास के कई जिलों में नकबजनी और भैंस चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस अब पकड़े गए अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और इनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.