सहारनपुर: ‘फर्जी पुलिसवाला’ बनकर रंगदारी मांगने वाले दबंग का आतंक; मकान खरीदार को दी एनकाउंटर की धमकी, 5 लाख की मांग

सहारनपुर

जनपद सहारनपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शातिर दबंग युवक खाकी वर्दी का रौब दिखाकर एक बेगुनाह नागरिक को डरा-धमका रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सहारनपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक शातिर दबंग युवक खाकी वर्दी का रौब दिखाकर एक बेगुनाह नागरिक को डरा-धमका रहा है। आरोपी युवक ने पुलिसकर्मी का फर्जी रूप धरकर एक मकान खरीदार के घर पर धावा बोल दिया और उसे जान से मारने व जेल भेजने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की मोटी रंगदारी की मांग की। पीड़ित शख्स ने अपनी जान-माल की सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रथम को लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस घटना के बाद से पीड़ित का पूरा परिवार खौफ और भारी मानसिक तनाव में जीने को मजबूर है।

वैध तरीके से खरीदा था मकान, कब्जे के बाद शुरू हुआ विवाद

पूरा मामला सहारनपुर के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत नई बस्ती का है। पीड़ित मोहल्ला नई बस्ती गली नंबर-3 की रहने वाली रसीदा बानो पत्नी स्वर्गीय रशीद अहमद से एक मकान पूरी तरह कानूनी और वैध तरीके से खरीदा था। इस मकान की बकायदा रजिस्ट्री दिनांक 23 अगस्त 2025 को सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रार्थी के नाम पर दर्ज हो गई थी, जिसके बाद प्रार्थी ने मौके पर मकान का भौतिक कब्जा ले लिया था। चूंकि मकान पूरी तरह से रसीदा बानो के नाम पर ही बैनामा था, इसलिए यह सौदा पूरी तरह साफ-सुथरा था।

पीड़ित द्वारा पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, असली ड्रामा 20 मई की रात लगभग 11:00 बजे शुरू हुआ। रसीदा बानो का बेटा प्रवेज अहमद (निवासी हकीमपुरा, निकट रविदास मंदिर, बेहट रोड, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर पुलिस की पूरी वर्दी पहनकर प्रार्थी के नई बस्ती (गली नंबर-4) स्थित आवास पर आ धमका।

देर रात खाकी का रौब दिखाते हुए आरोपी प्रवेज अहमद पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां और धमकियां देने लगा। आरोपी ने कड़क आवाज में कहा, “मैं अब पुलिस विभाग में भर्ती हो चुका हूँ। तूने जो मेरी मां का मकान खरीदा है, उसके बदले मुझे आराम से 5 लाख रुपये दे दे, वरना तुझे यहीं से उठाकर ले जाऊंगा और तेरा एनकाउंटर कर दूंगा

अचानक रात के वक्त हुई इस गुंडागर्दी और जान से मारने की धमकी से पीड़ित का परिवार बुरी तरह सहम गया। जब पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर आरोपी प्रवेज अहमद मोबाइल नंबर: 9627885920 के बारे में चोरी-छिपे पुलिस महकमे और स्थानीय स्तर पर पड़ताल की, तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि प्रवेज अहमद न तो उत्तर प्रदेश पुलिस में है और न ही होमगार्ड विभाग में। वह वास्तव में एक शातिर किस्म का ठग और दबंग व्यक्ति है, जो रात के अंधेरे में पुलिस की नकली वर्दी पहनकर सीधे-साधे लोगों को डराता-धमकाता है और उनसे अवैध रूप से मोटी रकम वसूलता है।

पीड़ित मानसिक तनाव में, सीओ प्रथम से सख्त कार्रवाई की गुहार

नकली पुलिसवाले के इस खौफनाक नेटवर्क का पता चलने के बाद पीड़ित ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सहारनपुर को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी जान-माल की रक्षा की भीख मांगी है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी एक बेहद शातिर और दबंग प्रवृत्ति का अपराधी है, जो किसी भी वक्त उसकी या उसके परिवार की हत्या कर सकता है। पीड़ित ने सीओ से मांग की है कि तत्काल मामले की रिपोर्ट दर्ज कर फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रंगदारी मांगने वाले इस गिरोह के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाने को त्वरित जांच और विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.