महराजगंज: पेट्रोल वितरण बंद होने पर भड़का जनता का आक्रोश; महराजगंज-चौक मार्ग पर लगाया भीषण जाम, पुलिस ने बहाल कराई सप्लाई

बागापार

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बैजनाथपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बैजनाथपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार सुबह उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया। जब प्रबंधन द्वारा अचानक पेट्रोल का वितरण बंद कर दिया गया। भीषण गर्मी में सुबह से ही लंबी लाइनों में खड़े उपभोक्ता और किसान अचानक पंप बंद होने की खबर से आक्रोशित हो उठे। नाराज ग्रामीणों और वाहन चालकों ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया और महराजगंज-चौक बाजार मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

घंटों लाइन में लगने के बाद पंप हुआ बंद, सुबह 10 बजे सड़क पर उतरे लोग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की किल्लत की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार की सुबह से ही बैजनाथपुर पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने के लिए दोपहिया वाहनों, ट्रैक्टरों और गैलन के साथ लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे कि सुबह करीब 10:00 बजे पंप कर्मियों ने अचानक वितरण रोकने की घोषणा कर दी।

इस बात से नाराज उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। प्रदर्शनकारियों ने अपने-अपने वाहनों को महराजगंज-चौक बाजार मार्ग के बीचो-बीच बेतरतीब ढंग से खड़ा कर दिया और चक्का जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

एक घंटे तक लगा रहा लंबा जाम, दोनों तरफ फंसी गाड़ियां

मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किए जाने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। राहगीरों, स्कूली बच्चों और आवश्यक सेवा वाले वाहनों को इस भीषण गर्मी में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था, “एक तरफ क्षेत्र में पहले से ही तेल का संकट है, ऊपर से घंटों लाइन में खड़ा रखने के बाद ऐन वक्त पर बिना किसी ठोस कारण के पंप बंद कर दिया जाता है। यह आम जनता और किसानों के साथ सरासर अन्याय है।” प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से जिले में ईंधन की नियमित और सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित कराने की पुरजोर मांग की।

बागापार पुलिस ने संचालक से बात कर दोबारा शुरू कराया वितरण

सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही बागापार चौकी पुलिस टीम दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग तुरंत सप्लाई बहाल करने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप के संचालक और मैनेजर से वार्ता की और उन्हें तत्काल प्रभाव से वितरण शुरू करने के निर्देश दिए।

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद पंप पर दोबारा पेट्रोल का वितरण शुरू कराया गया। ईंधन मिलना शुरू होने के बाद ही प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने सड़क से अपने वाहन हटाए, जिसके बाद पुलिस ने जाम खुलवाकर यातायात को सुचारू कराया।

समझा-बुझाकर शांत कराया गया मामला: चौकी प्रभारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए बागापार चौकी प्रभारी नागेंद्र मणि ने बताया कि पेट्रोल पंप बंद होने और उपभोक्ताओं के आक्रोश की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला था। ग्रामीणों और वाहन चालकों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। पंप संचालक से बात कर दोबारा तेल का वितरण शुरू करवा दिया गया है और अब क्षेत्र में यातायात पूरी तरह सामान्य है। पुलिस ने पंप प्रबंधन को सख्त हिदायत दी है कि बिना किसी ठोस तकनीकी कारण या वास्तविक स्टॉक खत्म हुए बिना अचानक वितरण बंद न किया जाए, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.