स्याना: निर्माणाधीन मकान से 5 किलोवाट का स्टेपलाइज़र चोरी, पत्रकार ने कोतवाली में दी तहरीर

बुलंदशहर

बुलंदशहर 19 मई कस्बा स्याना के चांदपुर रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए वहाँ से कीमती उपकरण पार कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर 19 मई कस्बा स्याना के चांदपुर रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए वहाँ से कीमती उपकरण पार कर दिया। अज्ञात चोरों ने मकान से 5 किलोवाट का एक स्टेपलाइज़र चोरी कर लिया। घटना की जानकारी पीड़ित को सोमवार शाम को हुई, जिसके बाद पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी गई है।

पानी भरने पहुंचे तो गायब मिला सामान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित योगेन्द्र शर्मा निवासी पट्टी हरनाम सिंह, चांदपुर रोड, स्याना पेशे से पत्रकार हैं। कस्बा स्याना में राहुल हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक कॉलोनी में उनका मकान निर्माणाधीन है। रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने इस सूने मकान में धावा बोलकर वहाँ रखा 5 किलोवाट का स्टेपलाइज़र चुरा लिया। सोमवार शाम को जब योगेन्द्र शर्मा पानी का टैंकर भरने के लिए अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुँचे, तो स्टेपलाइज़र गायब देख उनके होश उड़ गए।

कार्रवाई की मांग, जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित पत्रकार योगेन्द्र शर्मा ने मंगलवार को कोतवाली स्याना पहुंचकर थाना प्रभारी निरीक्षक को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा। उन्होंने पुलिस से चोरी गए स्टेपलाइज़र की जल्द से जल्द बरामदगी और इस वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, स्थानीय पुलिस का कहना है कि पीड़ित से तहरीर प्राप्त हो गई है, जिसके आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

Voice Of News 24