बुलंदशहर: विधायक लक्ष्मीराज सिंह के प्रयास से किसानों को मिली बड़ी सौगात; हाई टेंशन लाइन का मुआवजा बढ़कर हुआ 200 प्रतिशत

बुलंदशहर

बुलंदशहर 19 मई सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए मंगलवार का दिन बेहद ऐतिहासिक और खुशियों भरा रहा। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक लक्ष्मीराज सिंह के अथक प्रयासों के बाद प्रदेश सरकार ने हाई टेंशन बिजली लाइन से प्रभावित होने वाले किसानों के हक में एक बहुत बड़ा फैसला लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर 19 मई सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के किसानों के लिए मंगलवार का दिन बेहद ऐतिहासिक और खुशियों भरा रहा। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक लक्ष्मीराज सिंह के अथक प्रयासों के बाद प्रदेश सरकार ने हाई टेंशन बिजली लाइन से प्रभावित होने वाले किसानों के हक में एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने दुर्घटनाओं और प्रभावित भूमि पर मिलने वाले मुआवजे को 85% से सीधे बढ़ाकर 200% कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने 30 प्रतिशत ‘राइट ऑफ वे’ को भी अपनी मंजूरी दे दी है।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष उठाई थी मांग
क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक खेतों से गुजरने वाली हाई टेंशन लाइन की वजह से होने वाली अनहोनी या जमीन प्रभावित होने पर किसानों को केवल 85 प्रतिशत ही मुआवजा मिलता था, जिससे किसान लंबे समय से असंतुष्ट थे। किसानों की इस जायज और पुरानी मांग को लेकर विधायक ने खुद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी और विषय की गंभीरता से उन्हें अवगत कराया था। विधायक के इन प्रयासों का नतीजा रहा कि मुख्यमंत्री ने मुआवजा राशि को दोगुने से भी अधिक करने के साथ-साथ 30% अतिरिक्त राइट ऑफ वे भी स्वीकृत कर दिया।

किसानों में खुशी की लहर, कार्यालय में बंटी मिठाई

मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक निर्णय की खबर जैसे ही सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में पहुँची, अन्नदाताओं के चेहरे खिल उठे। मंगलवार को सिकंदराबाद स्थित विधायक कार्यालय पर भारी संख्या में ग्रामीण और किसान एकत्र हुए। इस दौरान किसानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा आतिशबाजी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विधायक लक्ष्मीराज सिंह का सहृदय आभार व्यक्त किया।

किसान बोले- ‘यह अधिकारों और हितों की बड़ी जीत’

कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने सामूहिक रूप से कहा कि यह निर्णय किसानों के अधिकार, सम्मान और हितों की रक्षा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे हाई टेंशन लाइन से प्रभावित होने वाले किसानों को न केवल उचित आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि उनका न्याय भी सुनिश्चित होगा।

विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने इस मौके पर किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा, “किसानों के हितों और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए मैं हमेशा प्रतिबद्ध हूँ। यह ऐतिहासिक फैसला न केवल बुलंदशहर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के प्रभावित किसानों को एक बहुत बड़ी राहत प्रदान करेगा।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.