अनूपशहर: डीसेंट पब्लिक स्कूल में समर कैंप के तहत ‘पूल पार्टी’ का आयोजन; बच्चों ने रेन डांस और जल क्रीड़ाओं का उठाया लुत्फ

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डीसेंट पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप के अंतर्गत मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए एक भव्य और मनोरंजक ‘पूल पार्टी’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के नगर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान डीसेंट पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैंप के अंतर्गत मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए एक भव्य और मनोरंजक ‘पूल पार्टी’ का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के इस मौसम में बच्चों को ताजगी, आनंद और मानसिक सुकून देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जमकर धमाल मचाया।

रेन डांस और पूल गेम्स ने बांधा समां

पूल पार्टी के दौरान विद्यार्थियों ने ठंडे पानी की बौछारों के बीच पूल गेम्स, रेन डांस और विभिन्न प्रकार की मनोरंजक जल क्रीड़ाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की किलकारियों, प्रसन्नता और जोश ने पूरे विद्यालय परिसर के वातावरण को जीवंत बना दिया। इसके साथ ही बच्चों की सेहत और पसंद को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रबंधन की ओर से जूस, ताजे फल, रिफ्रेशमेंट और स्वादिष्ट व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी।

सर्वांगीण विकास के लिए रचनात्मकता जरूरी: प्रधानाचार्य

विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार युगल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “बच्चों का सर्वांगीण विकास केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है। इस तरह के रचनात्मक और मनोरंजक कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने, उनके सामाजिक विकास और मानसिक प्रसन्नता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।” वहीं, शिक्षिका खुशी मैम ने कहा कि बच्चों के चेहरे की मुस्कान ही शिक्षकों के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।

आयोजन में स्टाफ का रहा सराहनीय सहयोग

समर कैंप के इस विशेष दिवस को सफल और अविस्मरणीय बनाने में स्कूल स्टाफ का पूरा सहयोग रहा। इस अवसर पर लवी अग्रवाल, डौली शर्मा, खुशी, छवि गोयल, विनीत, गीता, नीरज अग्रवाल, धर्मेंद्र, तनु, मोनिका, वैशाली मैम और खुशी मैम सहित सभी शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.