बलिया में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर प्रशासन सक्रिय, जून में शिलान्यास की तैयारी

बलिया

बलिया जनपद के स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई और ऐतिहासिक दिशा देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई और ऐतिहासिक दिशा देने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को शहर के पुरानी जेल परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्तावित राजकीय मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य की प्रगति और तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि लगभग 15 एकड़ के विस्तृत क्षेत्रफल में फैले इस पुरानी जेल परिसर में अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों के साथ मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित नक्शे का बारीकी से अवलोकन किया और कार्यदायी संस्था से निर्माण की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

जून माह में शिलान्यास प्रस्तावित, तैयारियां तेज

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि आगामी जून माह में इस महत्वाकांक्षी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होना प्रस्तावित है, इसलिए समय सीमा के भीतर सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रारंभिक चरण में 100 सीटों पर होगा पंजीकरण

अधिकारियों ने बताया कि इस नए मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक चरण के तहत 100 एमबीबीएस (MBBS) छात्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कॉलेज की भावी ओपीडी क्षमता, बेड की उपलब्धता और अन्य आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी विस्तृत समीक्षा की।

सीएमओ कार्यालय के स्थानांतरण के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि वर्तमान में इस परिसर के भीतर संचालित मुख्य चिकित्सा अधिकारी  कार्यालय को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की प्रक्रिया तेज की जाए। इसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र  प्राप्त करने को कहा, ताकि मुख्य निर्माण कार्य शुरू होने में किसी भी प्रकार का व्यवधान या बाधा उत्पन्न न हो। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और कार्यदायी संस्था के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.