बुलंदशहर
बुलंदशहर/लखनऊ अपना दल बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल से शिष्टाचार भेंट की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर/लखनऊ अपना दल बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने सोमवार को राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद में संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
संगठन की गतिविधियों और सदस्यता अभियान पर चर्चा
मुलाकात के दौरान जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी ने मंत्री आशीष पटेल को बुलंदशहर में चल रहे सक्रिय सदस्यता अभियान, बूथ स्तर पर चल रही संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया।
कार्यकर्ताओं को मिले जनसेवा के निर्देश
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष पटेल ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता से पहुँचाया जाए। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर भी गहन मंथन हुआ।
बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सैन, बौद्धिक मंच के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, शिक्षक मंच के जिला अध्यक्ष गंगाशरण चौहान, युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक भारद्वाज, लक्ष्मण भुर्जी और विजय सक्सेना सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि मंत्री जी से मिले मार्गदर्शन से बुलंदशहर में संगठन को एक नई गति मिलेगी।
एसएसबी ने निकाली ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ जागरूकता रैली; गूंजे देशभक्ति के नारेhttps://t.co/2nEWCugej8
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 19, 2026























